{"_id":"5e049a9f8ebc3e87f846df6b","slug":"dead-body-of-a-employee-of-multinational-company-found-in-field-of-gic-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के कर्मचारी का अधजला शव मिला, पास में पड़ा था ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के कर्मचारी का अधजला शव मिला, पास में पड़ा था ये सामान
Thu, 26 Dec 2019 05:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के मध्य स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही विराट कवि सम्मेलन की तैयारी के बीच मैदान के एक किनारे मल्टीनेशन कंपनी के कर्मचारी अखिलेश वर्मा (32) का अधजला शव मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
परिवारीजनों ने हत्या कर शव तेजाब से जलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की हालत बहुत खराब थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद तेजाब जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के प्रयास के कारण शव की त्वचा जल गई थी और आंतें आदि बाहर आ गई थीं।
शव के पास एक बाइक व शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने एक युवक के शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी।

पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ लोग
मौके से बरामद की गई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई है कि अखिलेश की हत्या करने के बाद उसके शव को तेजाब जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है। वहीं, शव के पास से पुलिस को एक बाइक व शराब की बोतलें भी मिली। बाइक पर जनपद अयोध्या का नंबर था, जब नंबर को ट्रैस किया गया तो बाइक मालिक की पहचान थाना कैंट के मिर्जापुर गांव निवासी अखिलेश वर्मा के रूप में हुई।
परिवारीजनों ने इसकी पुष्टि की। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि अखिलेश माय लाइफस्टाइल ग्लोबल प्रा. लि. में मार्केटिंग का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला था। बताया कि मई 2020 में उसकी शादी भी तय थी। उन्होंने अज्ञात लोगों पर अखिलेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
शव के पास मिली बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई। संभावना है कि हत्या करने के बाद शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया भी गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर हत्या कैसे हुई स्पष्ट होगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। - अरविंद चौरसिया, सीओ सिटी