फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughter in law boyfriend hide in a box

रजाई में दुबका मिला बहू का प्रेमी, ससुर ने दबोचा

Wed, 22 Apr 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घाटमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, घाटमपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Daughter in law boyfriend hide in a box

कोतवाली क्षेत्र के गजनेर मार्ग पर स्थित एक गांव में युवती ने अपने प्रेमी को छिपाने के लिए कोठरी के भीतर रखे बक्से में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

विज्ञापन


शक होने पर परिजनों ने बक्से का ताला खुलवाया तो युवक लेटा मिला। परिजनों ने युवक की पिटाई कर उसे घाटमपुर कोतवाली पुलिस सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक और युवती के ससुर, देवर को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गजनेर रोड स्थित गांव में हुई थी।
विज्ञापन


युवती का थाना राजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ट्रक चालक है। युवती का पति गुजरात में मजदूरी करता है।

अक्सर महिला के ससुराल मिलने आता था प्रेमी

Daughter in law boyfriend hide in a box

प्रेमी अक्सर युवती से मिलने ससुराल आता था। गत सोमवार दोपहर प्रेमी फिर युवती के घर पहुंचा। पड़ोस के लोगों ने उसे देख लिया। युवती के सास-ससुर को जानकारी दी।

वह दूसरे मकान में रहते हैं। ससुर मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बेटे के घर पहुंचे और युवक के घर आने के बारे में पूछा तो बहू ने मना कर दिया।

इस पर लोगों ने तलाशी ली और रजाई-गद्दे का बक्सा खुलवाया गया तो युवक अर्ध बेहोशी की हालत में लेटा मिला। लोगों ने युवक को पहले पीटा फिर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed