{"_id":"5ae1ee254f1c1b66098b6aef","slug":"date-declared-for-bye-election-on-kairana-loksabha-seat-and-noorpur-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कैराना व नूरपुर उपचुनाव के लिए तारीखें घोषित, 31 मई को घोषित होंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कैराना व नूरपुर उपचुनाव के लिए तारीखें घोषित, 31 मई को घोषित होंगे परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने यूपी की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 28 मई को मतदान होगा और मतगणना 31 मई को की जाएगी।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए अधिसूचना 3 मई 2018 को जारी होगी, जबकि नामांकन करने की अंतिम तारीख 10 मई है।
यूपी में बदलते राजनीतिक माहौल को देखते हुए कैराना लोकसभा सीट पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें हैं। आपको याद दिला दें कि प्रदेश में 2019 के आमचुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। ऐसे में ये देखना है कि कैराना उपचुनाव में सपा-बसपा संयुक्त प्रत्याशी उतारती हैं या अलग-अलग।
विज्ञापन
इसके पहले गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में सपा-बसपा ने संयुक्त प्रत्याशी चुनाव में उतारकर भाजपा के गढ़ में उसे मात दी थी। वहीं, विधानपरिषद की सीटों के लिए हुए चुनाव में सपा ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन किया था।
विज्ञापन
ऐसे में यूपी में गठबंधन की संभावना को देखते हुए कहा जा सकता है कि कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए सपा-बसपा संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतार सकती हैं।