फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dance for making record

विश्व रिकॉर्ड बनाने को बाल नृत्यांगना ने पांच घंटे किया लोकनृत्य

Mon, 08 Jul 2019 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
dance for making record
रिकॉर्ड बनाने के लिए नृत्य
विश्व रिकॉर्ड बनाने को बाल नृत्यांगना ने पांच घंटे किया लोकनृत्य
विज्ञापन

लखनऊ। विश्व रिकॉर्ड बनाने को आठ वर्षीय बाल नृत्यांगना वागीशा पंत ने रविवार को पांच घंटे आठ मिनट तक लगातार लोकनृत्य किया। अलीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में बाल नृत्यांगना ने दोपहर 12 बजकर तीन मिनट पर डांस शुरू किया और शाम 5 बजकर 11 मिनट तक किया। पांच घंटे आठ मिनट तक लोकगीताें पर नृत्य करने वाली वागीशा पंत ने शहर की सबसे छोटी बाल नृत्यांगना का ऐसा पहला रिकॉर्ड बनाया। बाल नृत्यांगना ने नृत्य के जरिये बच्चों और युवाओं को लोकगीतों और लोकनृत्यों से जोड़े रखने के उद्देश्य से किया। यह रिकॉर्ड मान्यता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के अलावा एसआर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पवन सिंह चैहान, मनोज कुमार, बृजेन्द्र बहादुर मौर्य, अंजली फिल्म प्रोडक्शन से अंजली पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, संजय जैन, कीर्ति पंत, मोहित कुमार श्रीवास्तव, स्वाति जैन व डॉ. अमित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन सृजन फाउंडेशन की ओर से किया गया।

हासिल कर चुकी हैं कई सम्मान
2014 से डांस कॅरिअर की शुरुआत करने वाली वागीशा पंत ने अब तक 380 से अधिक स्टेज शो किए हैं। फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। इसके अलावा विभिन्न महोत्सव व डॉक्यूमेंट्रीज में भी उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं। वागीशा नहुष ग्राम सेवा समिति एवं विनायक ग्रामोद्योग संस्थान की ब्रांड एंबेस्डर भी है। उन्हें प्रगति पर्यावरण की तरफ से बाल प्रतिभा रत्न सम्मान व ध्रुव स्टार अवॉर्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका है। वागीशा भरतनाट्यम वेस्टर्न एवं कुमाऊंनी में भी परफ ॉर्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed