फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud

साइबर ठगों ने चार के खाते से उड़ाये २.२० लाख रुपये

Fri, 16 Oct 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud
साइबर ठगों ने चार लोगों के खाते से 2.22 लाख रुपये साफ कर दिए। एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की तो एक को मदद के बहाने एटीएम कार्ड ही बदल दिया। वहीं एक से ऑनलाइन पेंटिंग खरीदने के नाम पर ठगी की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आलमबाग के आनंदनगर निवासी शोभिता श्रीवास्तव ऑनलाइन नौकरी तलाश रही थीं। उन्होंने अपना बायोडाटा क्विकर जॉब सर्च साइट पर अपलोड किया था। उनके मोबाइल एक लिंक भेजा गया। कुछ देर बाद निशा नाम की युवती की कॉल आई। लिंक के जरिए दस रुपये जमा करने को कहा। रकम डालते ही शोभिता के खाते से सात हजार रुपये निकल गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, कृष्णानगर के रणजीत यादव ने ई-कॉमर्स वेबसाइट से सामान बुक किया था। पार्सल आने पर दो की जगह एक ही सामान मिला। कस्टमर केयर पर शिकायत की। कुछ देर बाद कॉल आई। कॉल करने वाले ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद एप डाउनलोड करते ही उसकेखाते से 36 हजार रुपये निकल गए। वहीं, निशातगंज निवासी ज्योति सिंह की भांजी खुशी ने पेटिंग बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली। खुशी के पास एक कॉल आई। पेटिंग का सौदा तय कर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। खुशी ने ज्योति का मोबाइल नंबर दे दिया। ज्योति के पास क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने को कहा। कोड स्कैन करते ही उसके खाते से 29 हजार रुपये निकल गए। उधर, चिनहट के सुरेंद्रनगर निवासी मदनपाल रुपये निकालने के लिए बीबीडी स्थित पीएनबी एटीएम बूथ पर गए थे। मशीन में कार्ड लगाकर उन्होंने दस हजार रुपये निकाले थे। इस बीच एक युवक पीछे से आकर उनसे बात करने लगा। ठग ने पलक झपकते ही मदनपाल का कार्ड बदलते हुए उन्हें दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। इसके बाद मदनपाल के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed