{"_id":"69e24226c2c8b565af0d653f","slug":"cyber-fraud-former-minister-petrol-pump-in-sitapur-bank-account-frozen-following-payment-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर साइबर ठगी, भुगतान से फ्रीज हुआ बैंक अकाउंट; कार छोड़कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर साइबर ठगी, भुगतान से फ्रीज हुआ बैंक अकाउंट; कार छोड़कर भागा आरोपी
Fri, 17 Apr 2026 07:53 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:53 PM IST
सार
सीतापुर में पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भुगतान के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया। आरोपी पंप पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। मामले में एसपी से शिकायत की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
महमूदाबाद स्थित श्री सांई बाबा पेट्रोल पंप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर सात अप्रैल को एक कार चालक के भुगतान करने से पंप का बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया। 15 अप्रैल को जब वही कार चालक दोबारा पेट्रोल पंप पर आया तो कर्मियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। मौका पाते ही चालक कार छोड़कर भाग गया। एसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महमूदाबाद कस्बे के मोतीपुर मार्ग पर साईं फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। सात अप्रैल को एक कार पेट्रोल पंप पर रुकी, चालक ने कार में 566 रुपये की सीएनजी डलवाई। उसने यूपीआई के जरिए पंप के बैंक खाते में भुगतान कर दिया। इसके बाद पंप का अकाउंट फ्रीज हो गया।
विज्ञापन
पंप पर ही कार छोड़कर भाग गया चालक
जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने जांच करते हुए कार चालक की पहचान कर ली। 15 अप्रैल को फिर से वही कार चालक पंप पर सीएनजी लेने पहुंचा। इस पर पंपकर्मियों ने उससे सात अप्रैल वाली घटना बताई। चालक पंप पर ही कार छोड़कर भाग गया।पंप पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा का है, इसलिए उन्होंने एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई। इसके बाद मैनेजर रामसागर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके अनुसार खाते में तीन लाख पैंतालीस हजार रुपये की रकम है। मैनेजर ने खुरवल गांव निवासी एक युवक के रूप में चालक की पहचान भी की है। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।