फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crores of rupees worth of land was freed from encroachment in Sarojini Nagar

Lucknow News: सरोजनीनगर में करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त कराई

Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees worth of land was freed from encroachment in Sarojini Nagar
सरोजनीनगर। तहसील प्रशासन ने शनिवार को 2.10 करोड़ कीमत की जमीन कब्जा मुक्त कराई। रेवरी गांव में ऊसर की जमीन पर टिनशेड डालकर अवैध कब्जा किया गया था। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि तहसीलदार आस्था पांडेय के नेतृत्व में कानूनगो समर बहादुर सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल ने कार्रवाई की। कब्जेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

50 लाख की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

मलिहाबाद में डीएम के निर्देश पर शनिवार को हरिहरपुर गांव में करीब 50 लाख रुपये कीमत की सरकारी भूमि से अस्थायी कब्जा हटाया गया। नायब तहसीलदार इंद्रेश शुक्ला ने बताया कि गांव के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। गांव के पूर्व प्रधान रघुनाथ रावत की शिकायत पर जमीन खाली कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल विशाल यादव के मुताबिक सरकारी भूमि पर स्थाई कब्जा करने वालों के खिलाफ राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed