{"_id":"5cb49ee8bdec2213ef2d390f","slug":"crops-worth-6-lakh-rupees-burnt-in-5-places-of-sultanpur-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : आग से छह लाख रुपये की फसल हुई राख, पांच जगह हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : आग से छह लाख रुपये की फसल हुई राख, पांच जगह हुआ नुकसान
Mon, 15 Apr 2019 08:42 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही जिले में आग ने तांड़व मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब छह लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
पहला मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जयपालपुर गांव का है। दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी हरीश श्रीवास्तव के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में फसल काटकर रखी गई थी। आग की लपटें उन तक भी पहुंच गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। लेकिन दो घंटे बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंच सके, जिससे छह बीघा फसल जलकर राख हो गई।

दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मलिकपुर वजूपुर की है। यहां लगी भीषण आग से कई किसानों की पूरी फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग से खुर्शीद अहमद की पांच बीघा, एजाज की पांच बीघा, इश्तियाक की चार बीघा, कयूम की दस बीघा, शकील की तीन बीघा, अजीज की पांच बीघा, हाशिम की चार बीघा, कासिम की तीन बीघा गेहूं की फसल जली है। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
तीसरी घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव की है। गांव में शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने बताया कि आग से गांव के जयराम निषाद, जियाराम, महाजन रामदास, हरिजन, रामकृपाल यादव, रामपाल यादव के खेत की फसल जलकर राख हो गई।

चौथी घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के उस्कामऊ गांव की है। गांव निवासी रामबहादुर सिंह के गेहूं के खेत में आग लगने से पड़ोसी शेर बहादुर सिंह, छंगू यादव, रूपनरायन व संतोष सिंह की 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हलका लेखपाल राम कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
पांचवीं घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुरवा की है। अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग से 13 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से बाबूलाल यादव की पांच बीघा, देवधर यादव की तीन बीघा, बंशराज दुबे की एक बीघा, गर्जन की दो बीघा, देशराज की एक बीघा, बाबूलाल की एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन