फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crop destroyed, police not resistered the case

असलहों के दम पर नष्ट करा दी सात बीघा फसल, पुलिस ने भी पीड़ित को भगाया

Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crop destroyed, police not resistered the case
लखनऊ के माल क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने असलहों के बल पर किसान की साढ़े सात बीघा फसल को ट्रैक्टर से जोतवाकर नष्ट कर दिया। साथ ही फॉर्म हाउस का ताला तोड़कर उसमे रखा जनरेटर व कृषियंत्र भी उठा ले गए। पीड़ित किसान ने चार लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने राजस्व का मामला बताकर पीड़ित किसान को थाने से चलता कर दिया। न्याय न मिलने पर किसान ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम एसएसई 135 सेक्टर सी निवासी रामऔतार ने वर्ष 2006 में विकासखंड माल की ग्राम पंचायत कमालपुर लोधौरा निवासिनी राजपति व रामकेसन की 9 बीघा 14 विस्वा कृषि योग्य भूमि की रजिस्ट्री करवाई थी। इसका दाखिल खारिज भी हो गया था। भूमि पर मालिकाना हक मिलने पर रामऔतार बीते 14 वर्षों से जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। पीड़ित किसान की तहरीर के अनुसार, उसने जमीन के कुछ हिस्से में फॉर्म हाउस बना रखा है। शेष भूमि पर वह खेती करता है। किसान का आरोप है कि कुछ दबंग लोग अपनी ऊंची पहुंच और दबंगई के दम पर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

किसान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गत शनिवार को किसान की गैरमौजूदगी में पच्चा यादव, रामशंकर निवासी भवानीखेड़ा थाना माल व वासुदेव यादव निवासी ईसापुर थाना मलिहाबाद व गोपालदास निवासी मवई सरसावा थाना बीकेटी अपने दर्जनों अज्ञात साथियों के साथ तीन ट्रैक्टर लेकर किसान के खेत पर पहुंच गए। खेत में खड़ी चार बीघा सरसों, डेढ़ बीघा धान व दो बीघा घुइय्या की फसल को ट्रैक्टरों से जोतवाकर नष्ट करा दिया। साथ ही फॉर्म हाउस का ताला तोड़कर कमरे में रखा जनरेटर, नलकूप का पंखा सहित कृषियंत्र भी उठा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि अब दबंग उसे लगातार जान से मार डालने की धमकी भी दे रहे है। वहीं पुलिस ने मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए मामला राजस्व विभाग का बताकर पीड़ित को थाने से चलता कर दिया। थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed