फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals attacked on law students in lucknow

बाइक सवार बदमाशों ने लॉ स्टूडेंट्स पर बम से किया हमला, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 15 Jan 2019 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jan 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
criminals attacked on law students in lucknow
समीर और धर्मेंद्र - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मड़ियांव के छठा मील के पास कमलाबाद बढ़ौली में सोमवार देर रात दो विधि छात्रों पर बाइक सवार बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बमबाजी और गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार के मुताबिक बेहड़ सरैया निवासी धर्मेंद्र राजपूत और जानकीपुरम के सेक्टर-एच छुईंयापुरवा निवासी समीर वर्मा उर्फ शशि फैजाबाद विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र का बीज का कारोबार भी है। उसने इसका गोदाम समीर के घर में बना रखा है। धर्मेंद्र सोमवार रात करीब 8:30 बजे समीर के घर गया। वहां कुछ देर रहने के बाद उसकी बाइक लेकर निकला। उसके साथ समीर भी हो लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कमलाबाद बढ़ौली के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया। धर्मेंद्र के मुताबिक बदमाशों ने पहले बम से हमला किया, फिर कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने दहशत फैलाने को भागते समय भी हवाई फायरिंग की और बम फेंके। घायलों के मुताबिक बदमाश चार बाइक से थे। 

हमलावरों में सेवानिवृत्त अधिकारी का बेटा

criminals attacked on law students in lucknow
घायल छात्र - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक धर्मेंद्र व समीर ने बताया कि उन पर हमला सेवानिवृ॔ा अधिकारी के बेटे ने कराया है। वारदात के वञ्चत वह भी बदमाशाें के साथ था। इसके अलावा हमला करने वालों में अनमोल रावत, पवन सिंह और मोनू थे।

बाकी छह लोगों को दोनों नहीं पहचान पाए। देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी। आरोपों के आधार पर पुलिस ने चिह्नित आरोपियों के घर दबिश देनी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सात दिसंबर को गुडंबा के सहारा एस्टेट में पानी टंकी के पार्क के पास बजरंग राजपूत का तिलक समारोह था। इसमें सेवानिवृ॔ा अधिकारी का बेटा साथियों के साथ पहुंचा था। पवन सिंह उर्फ लकी, बबलू व अन्य सात लोग थे।

आठ राउंड हुई थी फायरिंग

criminals attacked on law students in lucknow
घायल धर्मेंद्र - फोटो : amar ujala
इस दौरान पुराने विवाद में दूसरे पक्ष के शुभम, अनूप और कुलदीप पर हमला हुआ था। दोनों तरफ से करीब आठ राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस धर्मेंद्र और समीर पर हमले को इस मामले से जोड़कर जांच कर रही है।

घायल समीर था वांटेड
अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती के मुताबिक घायल समीर वांटेड है। उस पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कहा कि दोनों पर देसी बम से हमला किया गया। गोलियां चलने की बात पड़ताल में सामने नहीं आ रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed