{"_id":"b262f38356993668c59a1cc304c235fc","slug":"youth-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और जिंदा जल गया जख्मी युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और जिंदा जल गया जख्मी युवक
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 17 Aug 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णानगर के चाणक्यपुरी में एक जख्मी युवक शनिवार सुबह कूड़े के ढेर में लगी आग में गिरकर लपटों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मदद के लिए चीखते हुए दौड़ा लेकिन चंद कदम बाद गिरकर दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसे विक्षिप्त बता रही है।
मोहल्ला चाणक्यपुरी में रहने वाले आशुतोष अवस्थी सुबह घर से निकले ही थे कि थोड़ी दूर स्थित प्लॉट में कूड़े के ढेर में एक युवक को लपटों से घिरा देखा।
इस पर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश के साथ पुलिस को सूचना दी। एसआई शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंचे।
इस बीच गंभीर रूप से झुलसा युवक दम तोड़ चुका था। शिनाख्त न होने पर लावारिस में दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस को आशंका है कि विक्षिप्त युवक जल रहे कूड़े के ढेर के पास गया। इस दौरान दौरा पड़ने से गिरकर लपटों की चपेट में आ गया।
इसके बाद मदद के लिए चीखा लेकिन देर हो चुकी थी। उधर, आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि कुछ देर पहले तक प्लॉट में चहलकदमी कर रहे युवक के मुंह व नाक से खून रिस रहा था।
विज्ञापन
उस वक्त कूड़े के ढेर में आग नहीं लगी थी। इसके बाद युवक को लपटों से घिरा देखा गया। तय नहीं हो सका कि उसने आत्मदाह किया या दुर्घटना का शिकार बना।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या दुर्घटना के ही प्रमाण मिले हैं। नाक व मुंह से खून रिसने की बात गलत है।