फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women constable sexually harassed by inspector in Faizabad

महिला सिपाही का दरोगा ने ही कर डाला यौन शोषण, शादी का देता रहा झांसा

Tue, 01 May 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
women constable sexually harassed by inspector in Faizabad
UP POLICE - फोटो : SELF

अंबेडकरनगर जनपद में तैनात एक महिला सिपाही ने फैजाबाद के पटरंगा थाने में तैनात दरोगा पर शादी का झांसा देकर दो साल से लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दुराचार समेत एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


एसएसपी को दी गई तहरीर में अंबेडकरनगर में तैनात एक दलित महिला सिपाही ने फैजाबाद के पटरंगा थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार दरोगा दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। उसके द्वारा लगातार शादी करने का दबाव बनाने पर अंत में उसने शादी से इनकार कर गाली-गलौज की।

आरोप है कि दरोगा अजय उसके अंबेडकरनगर स्थित आवास पर भी कई बार आया और यहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
 
पीड़िता सिपाही की तहरीर पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने दरोगा अजय कुमार यादव पर दुष्कर्म की धाराओं के साथ-साथ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि घटना की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। मामला अंबेडकरनगर थाना क्षेत्र का है, केस को वहां स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed