फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women chain snatcher caught in lucknow

सावधान! यहां घूंघट की आड़ में चलता है ये खेल

Tue, 08 Oct 2013 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
women chain snatcher caught in lucknow

बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में नवरात्र पर उमड़ने वाली भीड़ में चेन लूट करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है।

विज्ञापन


मेला कमेटी के सदस्यों ने रविवार को चेन लूटकर भाग रही तीन महिलाओं को धर दबोचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

चंद्रिका देवी मंदिर में रविवार की दोपहर करीब दो बजे बाराबंकी के देवां कोतवाली के गांव घेरी निवासी अजय कुमार सिंह परिवार समेत दर्शन करने आए थे।

पत्नी सोनू मंदिर की सीढ़ियां चढ़ ही रहीं थीं कि भीड़ में पीछे से किसी ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली।

सोनू के शोर मचाने पर मेला कमेटी के सदस्यों ने तीन महिलाओं को तेजी से जाते देख शक के आधार पर रोका। तलाशी में लूटी गई चेन बरामद होने पर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूजा, सीमा और प्रभावती नामक महिलाएं डालीगंज में रहती हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है।

जिसमें शामिल महिलाएं राजधानी व आसपास के इलाकों में होने वाले मेलों में चेन-पर्स लूट करती हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह में शामिल बाकी महिलाओं की तलाश कर रही है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed