होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिलाओं ने बोला धावा तो भागे कपल, लात-घूसों से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नाका के राजेंद्रनगर सुभाष मार्ग स्थित सरन होटल में मंगलवार शाम इलाकाई महिलाओं ने सेक्स रैकेट पकड़कर जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाएं होटल में घुस गईं और संचालक व मैनेजर की लात-घूसों से पिटाई करते हुए तोड़फोड़ की।
होटल की खिड़कियों के शीशे व रिसेप्शन में रखा फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। हंगामा व तोड़फोड़ के चलते होटल में भगदड़ मच गई और युवक-युवतियां भाग निकले।
महिलाओं ने मौके से एक युवक-युवती को भी पकड़ लिया जिन्हें बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कैसरबाग सीओ अमित कुमार राय ने होटल संचालक, मैनेजर व युवक-युवती को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया।
सीओ ने बताया कि होटल सीतापुर निवासी दिनेश का है। जुलाई से ही आलमबाग निवासी हरीश ने होटल लीज पर लिया था। वह श्रावस्ती के भिनगा निवासी मैनेजर परमानंद तिवारी के साथ होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।
देर रात तक लगा रहता था युवक-युवतियों का आना जाना
होटल में युवक-युवतियों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता था जिससे इलाकाई लोगों में खासा आक्रोश था। मंगलवार शाम करीब चार बजे गुस्साई महिलाओं ने होटल पर धावा बोल दिया।
संचालक हरीश और मैनेजर परमानंद तिवारी की जमकर पिटाई की। महिलाओं ने होटल पर पथराव करके खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। रिसेप्शन पर भी तोड़फोड़ की। भगदड़ के दौरान होटल के कमरों में रुके युवक-युवती भाग निकले।
हुसैनगंज के उदयगंज निवासी मैकेनिक मो. इलियास व उसके साथ आई युवती को पकड़ लिया गया। दोनों की पिटाई की गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने चारों को महिलाओं की गिरफ्त से छुड़ाकर कोतवाली भेजा।
सीओ का कहना है कि होटल में कई दिन से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इलाकाई महिलाओं का आक्रोश फूटा जिसके बाद सेक्स रैकेट सामने आया। उन्होंने बताया कि होटल संचालक ग्राहकों को लड़कियां भी उपलब्ध कराता था। इसके अलावा लोग खुद भी लड़कियां लेकर यहां अय्याशी करने आते थे।