फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman village pradhan get shot in Balrampur.

बलरामपुर: महिला ग्राम प्रधान को सोते समय बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 02 Oct 2021 01:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Oct 2021 01:41 PM IST
सार

बलरामपुर देहात में एक महिला ग्राम प्रधान को बदमाशों ने सोते समय गोली मार दी। मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Woman village pradhan get shot in Balrampur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीरिया की महिला ग्राम प्रधान फूल कुंवारी को शुक्रवार मध्य रात्रि सोते समय अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना चुनावी रंजिश के कारण अंजाम दी गई। घटना के समय महिला ग्राम प्रधान अपने पति और बच्चे के साथ सो रही थी। इसी बीच बदमाश उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed