{"_id":"cdfce347b318d63936ebb50d83bee2f8","slug":"woman-killed-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेजलोभियों ने 50 हजार के लिए ले ली बहू की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेजलोभियों ने 50 हजार के लिए ले ली बहू की जान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में सोमवार रात दहेज लोभियों ने महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति सहित सुसराल के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
महानगर के वायरलेस चौराहा निवासी छेदीलाल के बेटे अतुल कश्यप का विवाह वर्ष 2006 में सरजू प्रसाद का हाता गणेशगंज निवासी कुसुम की बेटी अलका उर्फ गंगा (27) से हुआ था।
दोनों के दो बेटे क्षितिज व अनुज हैं। कुसुम के अनुसार शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पिछले दो महीने से दामाद 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। यहीं नहीं बेटी के खाते से रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।
सोमवार रात 8 बजे अतुल ने तबीयत खराब होने के चलते अलका को भाऊ देवरस अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी।
कुसुम बेटे अरविंद के साथ अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक अलका की मौत हो चुकी थी।
मौके पर पति या ससुराल का कोई व्यक्ति नहीं थी। अलका के सिर, हाथों, पैरों में चोट के निशान के साथ ही गले में भी निशान देख पुलिस को सूचना दी गई।
मंगलवार को शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने पति व ससुराल के अन्य लोगों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर बवाल शांत कराया।
इसके बाद कुसुम ने थाने पहुंचकर बेटी के पति अतुल, ससुर छेदीलाल, सास कलावती के साथ ही तीन देवरों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन