{"_id":"56fa41c44f1c1b7d2af001b5","slug":"woman-committed-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की बेरुखी परेशान महिला ने लगा ली फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की बेरुखी परेशान महिला ने लगा ली फांसी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Mar 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
पति की बेरुखी से किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंदिरानगर में पति की बेरुखी से क्षुब्ध होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एसओ इंदिरानगर ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है।
इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी ऐनुल हक की बेटी अंजुम (20) की शादी डेढ साल पहले टेढ़ी पुलिया निवासी महदुल के संग हुई थी। शादी के कुछ महीने के बाद महदुल उसे छोड़कर चला गया।
अंजुम अपने मायके आ गई और मां सोना भानो के संग रहकर मजदूरी करने लगी। सोमवार को परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने गये थे। लौटे तो देखा कि अंजुम का शव बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।