{"_id":"60b68a8d8ebc3e14c7338cce","slug":"villagers-protest-for-youth-tourtered-by-police-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: महिला द्वारा तहरीर देने पर युवक को तीन दिन किया प्रताड़ित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्या: महिला द्वारा तहरीर देने पर युवक को तीन दिन किया प्रताड़ित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर छुड़वाया
Wed, 02 Jun 2021 12:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:59 AM IST
सार
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला युवकों को अपने जाल में फंसा लेती थी और पैसे न देने पर थाने में उनके खिलाफ तहरीर दे देती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुंगीशपुर पूरे मठिया निवासी युवक को अभद्र महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पकड़ कर तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रखकर प्रताड़ित किए जाने का मामला पूरी तरह से गरमा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर हिरासत में रखे गए युवक को तत्काल छोड़े जाने की मांग की। लगभग 45 मिनट तक फैजाबाद रायबरेली मार्ग जाम रहा और पुलिस प्रशासन के मान मनौव्वल एवं समझाने बुझाने के बाद उग्र एवं आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
मुंगीसपुर गांव के लोगों का आरोप है कि एक महिला जो अक्सर किसी न किसी युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे मोटी रकम लेकर सुलह समझौता कर लेती है। जिस युवक के द्वारा महिला को रकम नहीं दी जाती, उसे किसी न किसी मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए थाने पर तहरीर देकर परेशान किया जाता है। इसी का शिकार मुंगेशपुर पूरे मठिया गांव निवासी युवक गुलशन कुमार भी हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक गुलशन को फिलहाल छोड़ दिया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।