फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vehicle robbery in lucknow

वे लग्जरी कार से आए और 7 मिनट में सफारी लेकर चंपत हो गए

Tue, 10 Sep 2013 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Sep 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
vehicle robbery in lucknow

घर के बाहर खड़ी गाड़ियां चुराने वाला गिरोह आधी रात के बाद लग्जरी कार

विज्ञापन
से निकलता है। पहले नंबर प्लेट खोलता है।

इसके बाद लॉक तोड़ने के साथ डुप्लीकेट चाभी से गाड़ी स्टार्ट करके उड़ा ले जाता है। अलीगंज क्षेत्र में रविवार रात कार सवार चोरों ने सिर्फ सात मिनट में एक टाटा सफारी उड़ा ली। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उनकी फुर्ती देख पुलिस दंग रह गई।


पुलिस के मुताबिक, अलीगंज के सेक्टर-ई स्थित रवींद्र गार्डन में चोरों ने बीती रात डीआरडीए के अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी के घर के बाहर खड़ी उनकी पत्नी सरोज त्रिपाठी की टाटा सफारी चुरा ली। उनका बेटा अभिषेक सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकला तो चोरी की जानकारी हुई।


अभिषेक का कहना है कि गाड़ी ले जाने वाले के बारे में जानकारी के इरादे से उसने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक की। रात 12:35 बजे एक इंडिगो कार उसके घर के सामने की सड़क पर रुकी।

उसमें से सफेद शर्ट पहने युवक उतरा और सफारी की नंबर प्लेट खोल अपनी कार में रखा। इसके बाद साथी को लेकर सफारी के पास पहुंचा। उसने ड्राइविंग सीट का लॉक तोड़ा। टूटते ही अलार्म बजा व लाइटें जलीं।

बदमाश ने परवाह न करते हुए कनेक्शन काटा। डुप्लीकेट चाभी से सफारी स्टार्ट की और 12:42 बजे गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके साथ उसका साथी अपनी कार में सवार हुआ। उसमें पहले से मौजूद साथियों समेत वह भी भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed