{"_id":"60b4759f1358533c72754df2","slug":"vegetable-vedors-attacked-on-police-men-in-kamta-area-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लॉकडाउन का पालन करवाने गए पुलिस वालों पर सब्जी विक्रेताओं ने किया हमला, एक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: लॉकडाउन का पालन करवाने गए पुलिस वालों पर सब्जी विक्रेताओं ने किया हमला, एक गंभीर घायल
Mon, 31 May 2021 11:10 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 11:10 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के कमता इलाके में लॉकडाउन का पालन करवाने गए पुलिस कर्मियों ने सब्जी विक्रेताओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर कुर्सी से हमला किया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कमता इलाके में पुलिस पर सब्जी वालों ने हमला कर दिया। इससे एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायल सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कमता इलाके में स्थित सामुदायिक केंद्र के पास देर रात करीब 9 बजे लॉकडाउन का पालन कराने गए पुलिस वालों पर सब्जी की दुकान लगाने वालों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं दो पॉलीगन में तैनात पुलिस कर्मियों के ऊपर हमलावरों ने कुर्सी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में मुकेश चौरसिया नामक सिपाही के सिर पर गंभीर चोटें आईं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और हमलावरों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक, सूचना मिली थी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कुछ दुकान वाले भीड़ लगाकर खड़े हैं।
विज्ञापन
दुकानें बंद कराने गए पॉलीगॉन में तैनात पुलिस कर्मियों पर स्थानीय दुकानदारों ने हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही मुकेश चौरसिया को गंभीर चोटें आई हैं। साथ में गए शैलेंद्र सिंह को भी हमलावरों ने चोटिल किया है। एसीपी प्रवीण मलिक ने बताया, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही जाएगी। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।