फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncle died after the death of married woman in Bewana thana in Ambedkarnagar.

Ambedkarnagar : जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, सदमे से बड़े पिता को हार्टअटैक

Sun, 11 Sep 2022 06:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी , अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Sep 2022 06:48 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने घर में झगड़े के बाद जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके चाचा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncle died after the death of married woman in Bewana thana in Ambedkarnagar.
देर रात मौके पर पहुंच जानकारी लेते एएसपी और सीओ सिटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले में बेवाना थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जहर खाने से विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद वहां मायके पक्ष की तरफ से पहुंचे बड़े पिता ने कहासुनी के बीच सदमे से दम तोड़ दिया। पति के अनुसार जहर खाने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि विवाहिता की मां ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

       
मानिकपुर गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी मनोज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ममता की तबियत अचानक बिगडने लगी। ससुरालीजनों के मुताबिक ममता ने किसी कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय बेवाना सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही ममता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ममता का शव लेकर वापस घर चले आए।
विज्ञापन


इस बीच ममता की मौत की खबर उसके मायके वालों तक पहुंच गई। सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छीटेपट्टी निवासी ममता  की मां ऊषा देवी, चचेरा भाई दुर्गेश उपाध्याय, बड़े पिता शेरबहादुर उपाध्याय मानिकपुर गांव पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच 65 वर्षीय शेरबहादुर को हार्ट अटैक आ गया। इससे वे गिर पड़े। विवाहिता के मायके पक्ष के अनुसार ससुरालियों द्वारा धक्का देने से गिरने के चलते शेरबहादुर बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर में बेवाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच देररात एएसपी संजय कुमार राय सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र के साथ गांव पहुंचे। यहां पर मनोज व उसके परिजनों समेत पड़ोसियों से जरूरी पूछताछ की।एसओ बेवाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पति, सास, देवर व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए हत्या का आरोप 
विवाहिता की मां ऊषा देवी ने बेवाना थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज के लिए अक्सर उसकी पुत्री को पति मनोज कुमार, देवर रोहित, ननद सोनी, ससुर आशाराम व सास सुमित्रा आदि अक्सर मारते पीटते थे। आरोपी दहेज के रूप में ममता पर जेवर व गाड़ी लाने का दबाव बना रहे थे। 10 सितंबर को भी उसकी पुत्री की सभी ने पिटाई की। इसके बाद विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी पुत्री की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed