{"_id":"7e9758d1ef42c76deea82af209da487c","slug":"two-people-shot-at-by-goons-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का कहर: कर डालीं कुछ ही देर में दो खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों का कहर: कर डालीं कुछ ही देर में दो खौफनाक वारदात
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के गौरी बाजार में सोमवार रात बाइक सवार लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफ से गहनों भरा बैग छीनने की कोशिश की। सराफ अकेले ही दोनों से भिड़ गया।
विज्ञापन
अपने मंसूबे में कामयाब न होता देख लुटेरों ने व्यवसायी पर गोली दाग दी। गोली उसके पेट में जा धंसी।
इसके बाद भी व्यवसायी ने हार नहीं मानी और कमर में गहनों से भरा बैग बांधकर एक दूसरे सर्राफ के घर में घुस गया।
गहनों भरा बैग छीनने में असफल होने पर लुटेरे भागने लगे। मगर, भागते समय लुटेरों की बाइक जयरामपुरी कॉलोनी के पास एक कार से टकरा गई। लुटेरे बाइक उठाकर भागने।
विज्ञापन
मगर, कार चालक ने लुटेरों के पीछे कार लगा दी। इस पर लुटेरों ने चालक पर भी फायर झोंक दिया। गोली चालक के दाहिने हाथ में लगी। उधर, घायल सर्राफ को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के रवैए से नाराज व्यापारियों ने कानपुर हाइवे जामकर प्रदर्शन किया। बाद में, सीओ कृष्णानगर ने समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, पुलिस लूटपाट के प्रयास की वारदात से ही इंकार कर रही है।
कुछ यूं हुई वारदात
सरोजनीनगर के सिद्धार्थनगर गौरी निवासी सुशील यादव (30) की गौरी बाजार में सुशील ज्वैलर्स नाम से सराफा की दुकान है। रोज की तरह 8.45 पर सुशील दुकान बंदकर गहनों से भरा बैग और बिक्री का पैसा लेकर कानपुर हाइवे पार कर पैदल घर जा रहे थे।
वे डिवाइडर पार कर आगे बढ़ा था कि दूसरी ओर से आए बाइक सवार लुटेरों ने व्यवसायी पर धावा बोल दिया। बाइक सवार दो लुटेरे नीचे उतरे और गहनों से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे।
मगर व्यवसायी शोर मचाते हुए बैग पेट में चिपका कर सड़क पर बैठ गया। इस पर लुटेरों ने सुशील पर पिस्तौल तान दी। इस पर भी जब सुशील ने बैग नहीं छोड़ा तो एक लुटेरे ने सुशील पर गोली दाग दी।
गोली सुशील के पेट में जा धंसी। इसके बावजूद सुशील ने हार नहीं मानी। खून से लथपथ सुशील ने गहनों से भरा बैग पेट में बांधा और सड़क पार अपने दोस्त सुंदर ज्वैलर्स के घर में घुस गया।
असफल होने पर लुटेरे भागे। मगर, आगे जाकर जयरामपुर कॉलोनी के पास उनकी बाइक एक आल्टो कार से टकरा गई और वह गिर गए। लुटेरों की कार चालक बबलू (30) से बहस हो गई।
विवाद बढ़ता देख लुटेरे बाइक उठाकर कॉलोनी की ओर भागे जिस पर कार चालक ने बाइक सवारों का पीछा किया और थोड़ी दूर पर उसने बाइक के आगे कार लगा दी।
कार चालक को भी मारी गोली
खुद को फंसता देख लुटेरों ने कार चालक पर भी फायर झोंक दिया। गोली चालक के दाहिने हाथ में लग गई। चालक सहम गया और शोर मचाने लगा। तब तक लुटेरे फरार हो गए। सूचना के बावजूद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे लग गए। तब तक जख्मी सुशील व कार चालक बबलू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा चुका था।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। उधर, पुलिस के रवैए से नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ कृष्णानगर हरेंद्र सिंह व एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव मौके पर पहुंच गए।
सीओ ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। जाम प्रदर्शन के चलते आधे घंटे कानपुर हाइवे पर यातायात ठप रहा। सुशील को ट्रॉमा के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। देर रात उसका ऑपरेशन किया जा रहा था।
बनाया जा रहा स्केच
पुलिस लुटेरों का स्केच तैयार करा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चलाने वाला लुटेरा औसत कद का था। उसका रंग सांवला था। उसकी उम्र लगभग तीस वर्ष बताई। उसने शर्ट व जींस पहने था।
जबकि, दूसरा लुटेरा लंबा कद का था। उसने पैंट व शर्ट पहन रखा था। हुलिये के आधार पर पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लूटपाट करने वाले बदमाशों को खंगाल रही है।
पुलिस की मानें तो इलाकाई गिरोह के सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया है। उनके बोलने के ढंग से लग रहा था कि वे देहात से ताल्लुक रखते हैं।
रैकी के बाद अंजाम दी गई वारदात
सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश पहले से ही दुकान के इर्दगिर्द पहुंचकर मंडरा रहे थे। दुकान बंद कर निकलते देखकर बदमाशों ने डिवाइडर पार करते ही सुशील पर हमला बोल दिया।
जाहिर है कि बदमाशों को मालूम था कि दुकान से निकलने पर सुशील के हाथ में गहनोें भरा बैग रहता है। हालांकि पुलिस लूट के इरादे से गोली दागने की बात से इंकार कर रही है।
मगर, पुलिस अभी तक व्यवसायी पर गोली दागने का कारण भी नहीं बता पा रही है।
बाइक सवार बदमाशों ने सराफ पर फायर किया है। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है, क्योंकि गोली मारने के बाद बदमाश घटना स्थल पर रुके नहीं। वारदात के पीछे रंजिश भी हो सकती है।
-हरेंद्र सिंह, सीओ कृष्णानगर