फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two girl child killed in Lucknow.

जन्म लेते ही मार दी दो बेटियां, एक को टॉयलेट में फेंका, दूसरी को गाड़ दिया

Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two girl child killed in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

ये खबर दिल दहलाने वाली है। दो बच्चियों को जन्म लेते ही मार दिया गया। पहला मामला है कैंट के कमांड हॉस्पिटल का। इस अति सुरक्षित अस्पताल की इमरजेंसी के टॉयलेट में बच्ची फेंक दी गई। वह मरी मिली। दूसरा मामला गुडंबा के मिश्रीपुर का है। यहां बच्ची को गाड़ दिया गया था। जब वह लोगों को मिली तो कुत्ते उसकी लाश को नोंच रहे थे।

विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि दोनों ही घटनाएं दिल दहला देने वाली हैं। कैंट स्थित कमांड अस्पताल में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे इमरजेंसी के टॉयलेट की सीट में बच्ची की लाश पड़ी मिली। आसपास खून बिखरा था। टॉयलेट में बच्ची का शव मिलने की खबर से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बच्ची का शव पॉलिथीन अथवा किसी अन्य जरिए से छिपाकर टॉयलेट में फेंकने की आशंका जताई।

हालांकि, पुलिस का मानना था कि गर्भवती टॉयलेट गई और वहीं उसे प्रसव हो गया। हो सकता है कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई हो इसलिए शव छोड़कर चली गई।

सीसीटीवी में नहीं मिला कोई सुराग

Two girl child killed in Lucknow.

अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली पर उसमें कोई भी महिला टॉयलेट की तरफ जाती नहीं दिखी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। कैंट थाना प्रभारी धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि शव की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है।

आखिर कौन गाड़ गया बच्ची को...
दूसरी हृदयविदारक घटना गुडंबा के मिश्रीपुर की है। यहां के प्रधान केशव यादव ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के ही एक बाग में बबूल के पेड़ों के बीच कुछ कुत्ते लड़ रहे थे। लोगों ने पास जाकर देखा तो कुत्ते एक गड्ढे में दबी बच्ची के शव का हाथ नोंच रहे थे। राहगीरों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही आसपास के गांव से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि शव बच्ची का था जिसे शायद रविवार रात अथवा सोमवार सुबह कोई गड्ढे में गाड़ गया।

कुत्तों ने शव का दायां हाथ व शरीर का कुछ हिस्सा नोंच खाया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची किसकी थी, वह जिंदा पैदा हुई थी या मृत, उसे कब कौन गाड़ गया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed