{"_id":"613c489c2d891c2fd3717df2","slug":"two-children-murdered-in-fakharpur-thana-kshetra-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में डबल मर्डर: बालक-बालिका की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच में डबल मर्डर: बालक-बालिका की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिले शव
Sat, 11 Sep 2021 11:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:43 AM IST
सार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बालक व एक बालिका की गला रेत कर हत्या करने के बाद उनके शवों को गन्ने के खेत में फेंककर हत्यारे फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। काफी प्रयास के बावजूद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
फखरपुर थाना इलाके के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार को सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए हैं।
विज्ञापन
दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने दोनों बच्चों के शव देखे। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।