फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two children murdered in Ambedkarnegar.

यूपी: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
 Two children murdered in Ambedkarnegar.
वारदात के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर के एक गांव में एक युवक ने चाकू से गोदकर दो बच्चों की हत्या कर दी और भाग निकला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


घटना शाम चार बजे की है जिले के पिपरी मोहम्मदी गांव के एक घर में दो बच्चों के शव मिले तो वारदात का खुलासा हुआ। गांव निवासी रामअधार के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस ने अपने घर के बाहर खेल रहे अनुराग (7) पुत्र गुनीराम को बहाने से बुलाया और अपने एक खाली पड़े घर में लेकर चला गया। वहां उसने चाकू से गोदकर अनुराग की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद उसने उसे साहिल (6) पुत्र अजय कुमार को वहां ले गया और उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी और वहां से भाग‌ निकला।

कुद देर बाद वहां से निकले ग्रामीणों की नजर दरवाजे के पास पड़े खून पर पड़ी, वारदात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर का सीन देखते ही ग्रामीणों के होश उड़े

 Two children murdered in Ambedkarnegar.

घर के अंदर का दृश्य देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। अनुराग व साहिल का खून से लथपथ शव अलग-अलग जगहों पर पड़ा था। दोनों के पेट, गले व हाथ पर चाकू से कई वार किए गए थे।

रोते-पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। वारदात की जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या के दौरान खुद भी जख्मी हुआ आरोपी
दो बच्चों की करने का आरोपी प्रिंस गौतम घटना के बाद गांव से निकलकर सीधे दुल्लापुर गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा। बच्चों की हत्या के दौरान चाकू के प्रहार से उसके हाथ में भी कई घाव हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed