{"_id":"623966485b04871fc335048d","slug":"two-arrested-after-encounter-in-utraula-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Tue, 22 Mar 2022 11:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:31 AM IST
सार
बलरामपुर पुलिस ने गोकशी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
बलरामपुर में पुलिस एनकाउंटर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर पुलिस ने सोमवार देर रात गोकशी के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में भागते समय एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पुलिस को कट्टा, कारतूस ,मांस और गौ हत्या में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद हुआ है। विदित हो कि ग्राम मचलपुर घाट में गोकशी की घटना हुई थी। जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ पप्पू निवासी अमीन पुरवा, थाना सादुल्लाह नगर, साजिद अली उर्फ चिनकाऊ पुत्र जैनुउला निवासी अचलपुर घाट, सैदुल रहमान उर्फ फैज उर्फ फैजू निवासी गडरिया मजरा इटई रामपुर थाना उतरौला और सरातुल्लाह पुत्र चीनी निवासी अमीन पुरवा थाना सादुल्लाह नगर सोमवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गाड़ी रोकने पर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसमें प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर आर के सरोज के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। वह बाल-बाल बच गये।
पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ की गई फायरिंग में दीन मोहम्मद और साजिद अली के पैर में गोली लगी जिसमें वह दोनों घायल हो गए जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाह नगर भेजा गया है बाकी की तलाश जारी है।
पुलिस को मौके से दो अदद तमंचा, एक मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर, एक बोरी में गौमांस और बांट माप तथा तराजू, 2 बांका और 2 छुरी बरामद हुई हैं।