{"_id":"04dc07af82652eb4f42cf328089db353","slug":"train-track-theft-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चोर रेलवे सेक्शन इंजीनियर परिवार समेत फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटरी चोर रेलवे सेक्शन इंजीनियर परिवार समेत फरार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के स्टोर से 20 टन पटरी चोरी होने के मामले में आरोपी सेक्शन इंजीनियर नौशाद का अब तक कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने शनिवार को भी उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन इंजीनियर हाथ नहीं आया।
बीती 22 जुलाई को नौशाद के इशारे पर बख्शी का तालाब और इटौंजा रेलवे स्टेशनों के स्टोर से 20 टन पटरी ट्रक में लादकर कानपुर ले जाईं जा रही थीं।
भनक लगने पर लखनऊ सिटी आरपीएफ प्रभारी आरके गुप्ता ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रक में लदी पटरी बरामद की थी। हत्थे चढ़े लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ट्रॉलीमैन चंद्रिका प्रसाद को गिरफ्तार किया था।
चंद्रिका ने इस चोरी के पीछे डालीगंज रेल खंड केसेक्शन इंजीनियर नौशाद का नाम बताया था। फिलहाल नौशाद परिवार सहित फरार है।