फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thug caught in hazratganj

चंदे के बहाने व्यापारी से ठगी, मोबाइल भी उड़ाया

Tue, 22 Oct 2013 07:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 07:49 AM IST
विज्ञापन
thug caught in hazratganj

हजरतगंज क्षेत्र में एक बदमाश ने भगवती जागरण व भंडारा के बहाने

विज्ञापन
व्यापारी से पांच सौ रुपये ठगे।

साथ ही उसके मोबाइल पर हाथ साफ किया और चलता बना। भनक लगने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही साथियों की मदद से पीछा किया और धर दबोचा।









सुल्तानगंज चौकी इंचार्ज ओपी यादव ने बताया कि गौरी अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी एचएस चोपड़ा सुबह अपनी कार से आशा अपार्टमेंट स्थित ऑफिस पहुंचे।

पढ़ें- व्यापारी का मकान गिरवी रख, बैंक से लिए 2.5 करोड़

चैंबर में घुसे ही थे कि ऑफिस के गेट पर पहले से खड़ा एक युवक उनके पास पहुंचा और जागरण व भंडारे की बात कहकर चंदा मांगा। एचएस चोपड़ा ने उसे पांच सौ रुपये दिए और ऑफिस की फाइलें देखने लगे।

इस बीच उन्हें अपने मोबाइल का ख्याल आया। तभी ड्राइवर ने बताया कि उनके साथ चैंबर में आया युवक मोबाइल लेकर निकला था। इस पर एचएस चोपड़ा व ड्राइवर गेट की तरफ दौड़े।

पढ़ें- इस ठग ने थानेदारों को बनाया अपना शिकार


थोड़ी दूर पर युवक नजर आ गया। इस पर वह भागने लगा। चोपड़ा भी शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। माजरा समझ राहगीर भी साथ हो लिए। इस बीच सामने से आ रही पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा।

उसके कब्जे से एचएस चोपड़ा का मोबाइल, चंदे की रसीद बुक व रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान हुसैनगंज के छितवापुर निवासी सुधांशु शुक्ला के रूप में हुई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed