{"_id":"62dccfdc146d416d9b77a71d","slug":"three-goons-injured-in-police-encounter-in-cantt-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: रईश गैंग के तीन शूटर लखनऊ पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, रेलवे ठेकेदार की हत्या में थे शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Encounter: रईश गैंग के तीन शूटर लखनऊ पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, रेलवे ठेकेदार की हत्या में थे शामिल
Mon, 25 Jul 2022 01:02 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:02 AM IST
सार
रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल तीन बदमाशों की रविवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। वारदात में तीनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
बरामद हुई पिस्तौल, (बायें से) फैसल, मुन्ना और कासिफ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के पिपराघाट के रोड के पास रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल थे। तीनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली की कैंट इलाके में बिहार के कुख्यात रईस गैंग के शूटर घूम रहे हैं । जो कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच आशियाना और कैंट थाने की पुलिस को चेकिंग के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 6:00 बजे पिपराघाट रोड पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश देखें। तीनों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश कासिफ, फैसल और मुन्ना घायल हुए। तीनों को पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से तमंचा, पिस्तौल और बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन
तीनों ने की थी वीरेंद्र ठाकुर की हत्या
डीसीबी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक कासिफ, फैसल और मुन्ना तीनों ने मिलकर फिरदौस के साथ रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर को घर में घुसकर गोलियां मारी थी। यह तीनों फिरदौस के साथ वीरेंद्र के घर में घुसे थे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। किरण ठाकुर हत्याकांड का मास्टरमाइंड बिट्टू जायसवाल सोमवार को कैंट इलाके में ही हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। इस हत्याकांड में पुलिस अभी मुख्य आरोपी फिरदौस और वीरेंद्र ठाकुर की पहली पत्नी प्रियंका की तलाश कर रही है।