फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died in because of electric current in payagpur thana in Bahraich.

बहराइच: भांजी की शादी के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत

Wed, 19 May 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 May 2021 02:59 PM IST
सार

भांजी की शादी में रिश्तेदार टेंट लगा रहे थे कि तभी टेंट का खंभा खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
three died in because of electric current in payagpur thana in Bahraich.
करेंट से झुलसा अंकित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसुआपारा में भांजी की शादी के लिए टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मामा समेत तीन लोगों की मौत हो गई जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन


बुधवार को गांव के ही प्रमोद शुक्ल की पुत्री अर्चना की शादी होनी तय थी। जिसकी तैयारी में अर्चना के मामा राज कुमार शुक्ल एक दिन पूर्व ही हासुआपारा आ गए थे। जिनका टेन्ट का व्यवसाय भी है। वह सुबह 8 बजे घर के बाहर ईसा हाफिज के खेत में टेन्ट लगा रहे थे। साथ ही उनके भतीजे व अन्य रिश्तेदार सहित गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की विद्युत तार से टेंट का खम्भा छू गया। उस समय विद्युत आपूर्ति हो रही थी। जिसके चपेट में आकर छह लोग झुलस हो गए। जिन्हें गांव के पास ही एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां पहुंचते ही राजकुमार (उम्र 40) पुत्र राम नरायन, अमरेंद्र (उम्र 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार, कन्टू (उम्र 28 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी शिवालापुरवा भिनगा जनपद श्रावस्ती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंकित (18 वर्ष) पुत्र राम कुमार, निवासी मोहम्मदपुर कला भिनगा, रमेश (उम्र 25 वर्ष) पुत्र जागेश्वर, निवासी परशुरामपुर भिनगा, राजेश (उम्र 23 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी गोलपुरवा सेमरी जनपद श्रावस्ती गम्भीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।


सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष बृजानन्द सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed