फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three arrested for raping a woman in mohanlalganj.

संतान न होने पर पति ने बड़े भाइयों से कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर भगा दिया, तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for raping a woman in mohanlalganj.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहनलालगंज के एक गांव में महिला को सात साल तक संतान न होने पर पति ने घर वालों के साथ मिलकर ज्यादती की। आरोप है कि पति के भाइयों ने महिला का यौन शोषण किया और इसका विरोध करने पर न सिर्फ महिला को पीटा गया बल्कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


इसके बाद मायके में सूचना दी और मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने देर शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया उसका नौ साल पहले विवाह हुआ था। शादी के दो साल बाद उसे एक बेटा भी हुआ, लेकिन उसके बाद सात सालों से उसे कोई संतान नहीं हुई। इस पर पति सहित ससुरालीजन आये दिन उसे ताना देते थे। कई बार ससुराल वालों ने उसकी पिटाई भी की। इसकी जानकारी वह मायके देती रही। शनिवार को जब उसे घर से बाहर निकाल दिया गया तो उसने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा दुष्कर्म से रोका तो घर से निकाला

पीड़िता के मुताबिक संतान न पैदा होने पर पति काफी नाराज था। वह अपने दो बड़े भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह विरोध करती तो कहासुनी करने लगता। इसी बीच एक दिन पति के दोनों बड़े भाई उसके कमरे में घुस आए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसका विरोध किया तो पति व जेठ ने मिलकर उसे पीटा। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी जेठों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई की और तीन तलाक बोलकर घर से भगा दिया।

बहन के घर पहुंचकर वीमेन पावर लाइन से की शिकायत

पीड़िता मुताबिक घर से निकाले जाने के बाद वह अपनी बहन के घर पहुंची। वहां से वीमेन पावर लाइन 1090 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के मौके पर आने के बाद अपनी मां व बहनों के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की।

इस बीच रविवार सुबह सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर ने डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

डीसीपी दक्षिणी के निर्देश के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने महिला के पति सहित दो जेठों के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न, मारपीट व तीन तलाक सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed