फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   therat to the wife of kamlesh tiwari.

Kamlesh Tiwari: कमलेश तिवारी की हत्या के पहले भी मिला था ऐसा ही पत्र, अब पत्नी को दी गई जान से मारने की धमकी

Sun, 03 Jul 2022 06:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jul 2022 06:14 PM IST
सार

कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्तूबर 2019 में कमलेश को भी इसी तरह का पत्र मिला था। दोनों की लिखावट एक जैसी है।

विज्ञापन
therat to the wife of kamlesh tiwari.
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंदूवादी संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को जो धमकी भरा पत्र मिला है, उसकी जांच में पता चला है कि ठीक इसी तरह का पत्र 2019 में कमलेश तिवारी के हत्या के पहले भी मिला था। पत्र की लिखावट और अक्षर जैसे ही हैं। पुलिस ने किरन तिवारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं कई महीने से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक करा दिया है। पश्चिम जोन के कई अधिकारी व नाका इंस्पेक्टर किरन तिवारी से मिलने उनके घर गए और उनसे कई बिंदुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


कमलेश तिवारी की हत्या अक्तूबर 2019 में की गई थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस के हाथ एक पत्र लगा जिसमें कमलेश की पत्नी किरन तिवारी को धमकी दी गई है। इस पत्र के मिलने के बाद किरन ने मांग की है कि उनके मामले की सुनवाई प्रयागराज की जगह लखनऊ कोर्ट में कराई जाए, ताकि उनको किसी भी तरह की असुरक्षा न हो। उधर, शनिवार सुबह डीसीपी पश्चिम, एसीपी चौक आइपी सिंह, एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार, इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्रा और खुफिया विंग के अधिकारी किरन तिवारी के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


एसीपी योगेश कुमार के मुताबिक, भेजा गया पत्र दो पेज में है। इसी तरह का पत्र 2019 में भी किरन के घर आया था। उस मामले में मुकदमा नाका थाने में दर्ज है। इस पत्र को विवेचना में शामिल कर लिया गया है। मामले की जांच संजीदगी से की जा रही है। पुलिस ने किरन के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। कमलेश तिवारी की हत्या में मुख्य साजिश करने वाले तनवीर को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, उसकी लोकेशन नेपाल में मिल रही थी। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें से आठ जेल में हैं तो पांच को कोर्ट से जमानत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed