फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The death of innocent

जब तक सुबह होती, मासूम की सांसें थम गई थीं

Sat, 26 Apr 2014 07:53 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
The death of innocent

सआदतगंज के नेवातीटोला में एक वर्षीय दुधमुंही बच्ची घर के बाहर गड्ढे में गिर पड़ी। किसी के नजर पड़ने से पहले पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सुबह नींद खुलने पर मां पास में सो रही बच्ची को न देख घबरा उठी। तलाश शुरू करने पर गड्ढे में शव देख रोना-पिटना मच गया।

एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव के मुताबिक बहराइच निवासी जाबिर अली लखनऊ के सआदतगंज के नेवाती टोला में किराए पर रहकर रिक्शा चलता है।

जाबिर के अनुसार बृहस्पतिवार रात में गर्मी के चलते पूरा परिवार घर के बाहर मैदान में सोया था।

शुक्रवार सुबह पत्नी इशरत की नींद खुली तो पास सो रही बेटी सकीना नजर नहीं आई। आसपास भी नजर न आने पर तलाश शुरू की। पिता और भाई भी ढूंढने में जुट गए।

घर के पास गंदे पानी के गड्ढे में मासूम का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हालांकि परिवार के लोगों ने एक बार इन्कार भी किया,लेकिन एसओ समर बहादुर ने मौत का कारण जानने की जरूरत समझाई। इसके बाद जाबिर ने अनुमति दे दी।

माना जा रहा है कि रात के समय किसी समय बच्ची की नींद खुल गई होगी और चलते-चलते गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed