फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist atif has been send to judicial custody.

आतंकी आतिफ ने ही रखा था पीएम की रैली स्थल के पास बम

Thu, 27 Jul 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
terrorist atif has been send to judicial custody.
आतंकियों को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ले जाया गया - फोटो : amar ujala

कानपुर से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के खुरासान ग्रुप के संदिग्ध आतंकी आतिफ और आसिफ को बुधवार को एनआईए न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


एनआईए के विशेष न्यायाधीश आरके उपाध्याय ने दोनों को 24 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनआईए गुरुवार को इन्हें रिमांड पर लेने के लिए आवेदन करेगी।
विज्ञापन


एनआईए के सूत्रों ने दावा किया है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी आतिफ ने ही लखनऊ में पिछले साल अक्तूबर में दशहरे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली स्थल के पास बम रखा था। कम इंटेनसिटी का बम होने के कारण इसका पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत सात मार्च को लखनऊ में सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद इस मामले की जांच में आतिफ और आसिफ का नाम सामने आया था। आतिफ सैफुल्लाह का चचेरा भाई है। एनआईए काफी समय से दोनों पर निगाह रख रही थी और कई बार पूछताछ कर चुकी थी।

देश को दहलाने का कर रहा था प्रयास

terrorist atif has been send to judicial custody.

इससे पहले एनआईए के मुख्य विवेचक तथा एसपी दीपक कुमार ने अदालत से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि एटीएस के उपाधीक्षक मनीष चंद्र सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मार्च 2017 को उन्हें सूचना मिली थी कि आईएसआईएस इंटरनेट पर अपने विडियो अपलोड करने के साथ ही आतंकी घटनाएं करके देश को दहलाने का प्रयास कर रहा है।

7 मार्च 2017 को मध्यप्रदेश के शाजापुर में आईएसआईएस के सदस्य फैसल खां, दानिश, मुजफ्फर, सैफुल्लाह तथा अजहर ने पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट किया था। इस सूचना के बाद 8 मार्च को फैसल को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की विवेचना एनआईए को सौंप दी। विवेचना में पता चला कि फैसल देश में आतंकी घटनाएं करने की फिराक में था। वहीं आतिफ  राज्य के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए हथियारों की व्यवस्था कर रहा था।

तीन और संदिग्ध एनआईए के राडार पर

terrorist atif has been send to judicial custody.

सूत्रों की मानें तो तीन और संदिग्ध एनआईए के राडार पर हैं। एनआईए इन पर भी निगाह रखे है और इनके बारे में सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई करेगी।

एटीएस ने पहले आतिफ को हिरासत में लिया था और लंबी पूछताछ की थी, लेकिन पुख्ता सुबूत न मिलने के कारण इस शर्त के साथ छोड़ दिया था कि भविष्य में बुलाने पर वह हाजिर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed