{"_id":"118a5d202913d8aa88c65fea3e374646","slug":"teenager-giving-the-job-to-arrange-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के बहाने तीन माह तक शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के बहाने तीन माह तक शारीरिक शोषण
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
किशोरी ने जब इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उसके होश उड़ गए।
पीड़िता ने मां संग थाने पहुंचकर शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी जूता कारोबारी विनीत (सभी नाम परिवर्तित) की राजाजीपुरम निवासी शैलेंद्र से दोस्ती थी। शैलेंद्र का विनीत के घर आना जाना था।
विज्ञापन
इस बीच युवक ने विनीत की बेटी नेहा (17) को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।
किशोरी संग तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी के विरोध पर उसके परिवार को मार डालने की धमकी दी।
पीड़ित किशोरी आरोपी युवक की हवस का शिकार बनती रही। कुछ दिन पहले किशोरी गर्भवती हो गई।