{"_id":"62c189d4fc0c4571b76646e8","slug":"teacher-was-killed-by-her-unadult-lover-kotwali-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Ayodhya: नाबालिग प्रेमी ने की थी शिक्षिका की हत्या, छुटकारा पाने के लिए की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Ayodhya: नाबालिग प्रेमी ने की थी शिक्षिका की हत्या, छुटकारा पाने के लिए की वारदात
Sun, 03 Jul 2022 05:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:51 PM IST
सार
अयोध्या में शिक्षिका हत्याकांड मामले में खुलासा हो गया है। शिक्षिका की हत्या उसके नाबालिग प्रेमी ने ही की थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुरम कॉलोनी में हुए शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड का रविवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका की कॉलोनी में ही रहने वाले उसके नाबालिग प्रेमी ने उससे छुटकारा पाने के लिए हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि मृतका का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग से करीब दो वर्ष पूर्व अवैध संबंध था।
विज्ञापन
पूर्व में आपस में विभिन्न स्थानों पर मिल चुके हैं। इस अवधि में मृतका के प्रेमी से कई बार विवाद भी हो चुका था। हाल ही में उसका फिर विवाद हुआ था और वह शिक्षिका से छुटकारा पाना चाह रहा था।
विज्ञापन
घटना वाले दिन जब शिक्षिका अपने पति व मां के साथ पहुंची तो आरोपी किशोर उसे घर के सामने ही खड़ा था। जैसे ही वह लोग गए आरोपी घर में घुस गया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जब उसकी मौत हो गई तो अलमारी से जेवरात और नकदी भी चुरा लिया।
सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची। कांफ्रेंस के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, शैलेंद्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। डीआईजी ने घटना का खुलासा करने के लिए पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया।