{"_id":"5ab9329a4f1c1b8f778b7990","slug":"sweeper-carrying-dead-body-in-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस शवों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार, तस्वीर देख आप भी सिहर जाएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस शवों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार, तस्वीर देख आप भी सिहर जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
रिक्शे पर शव ले जाता कर्मचारी
रायबरेली शहर में रविवार को सड़क पर जा रहे एक रिक्शे को देख लोग सन्न रह गए। इस रिक्शे के पायदान पर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे दो लावारिस शव रखे थे और सफाई कर्मचारी शवों पर ही पैर रखे बैठा था।
विज्ञापन
शवों के साथ इस अमानवीय हरकत की किसी राहगीर ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तो पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
रायबरेली-डीह मार्ग पर पीएसी के पास पोस्टमार्टम हाउस है। रविवार को एक रिक्शे पर दो लावारिस शवों को पायदान पर रखकर एक सफाई कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस ले जा रहा था। वह शवों पर ही पैर रखकर रिक्शे पर बैठा था।
विज्ञापन
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि, रिक्शे पर शवों को लादकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाना गलत नहीं है। मगर इस तरह से उस पर पैर रखकर सफाई कर्मचारी का बैठना अमानवीय है। सीओ सदर को प्रकरण की जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।