फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspicious husband tortured wife.

शक में शैतान बने पति ने ये क्या कर डाला!

Sat, 27 Dec 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Dec 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
suspicious husband tortured wife.
शक में शैतान बने पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। भतीजे से बात करने पर पत्नी को जमकर पीटने के बाद सीने पर चाकू अड़कर उसका सिर मूंड दिया।
विज्ञापन


इस पर भी दिल नहीं भरा तो उसके सारे कपड़ों में आग लगा दी। दूसरे दिन मौका पाकर भुक्तभोगी महिला थाने पहुंची।

उसकी हालत देखकर स्तब्ध पुलिसकर्मियों ने मेडिकल के लिए भेजा और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। महेगशगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला का पति महंथ यादव राजगीर है।

गुरुवार को महंथ के घर की बिजली खराब हो गई थी। महिला ने जेठानी के लड़के से तार ठीक कराया था। रात में उसका पति शराब के नशे में धुत घर पहुंचा व बिजली जलती देख पत्नी से लड़ने लगा और गुस्से में उसका सिर मूड़ दिया।
विज्ञापन

सीतापुर में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, पैर कटा

suspicious husband tortured wife.

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार भोर एक छात्रा को घर के सामने से अगवा कर लिया।

इसके बाद उसे ट्रैक पर ट्रेन के सामने फेंक दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्राम रामगढ़ निवासी लक्ष्मी देवी (18) इंटर की छात्रा है। शुक्रवार को वह नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी।
 
लौटते समय घर के पास खड़े दो सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने उसे दबोच लिया और मुंह को कपड़े से बांध दिया। इसी बीच दो और बदमाश वहां आ धमके।
चारों बदमाश छात्रा को उठाकर पैदल ही जलालपुर रेलवे स्टेशन की तरफ चल दिए।

इसी बीच ग्राम सुल्तानपुर के निकट लखनऊ की तरफ से एक ट्रेन आती दिखाई दी। छात्रा बदमाशों का इरादा भांप पाती, इससे पहले ही बदमाशों ने उसे पटरी पर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed