{"_id":"62f8f8c4316e2f290b582e05","slug":"surveillance-cell-recovered-51-mobile-phones-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 51 मोबाइल, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित लोगों को किया वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sultanpur: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 51 मोबाइल, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित लोगों को किया वापस
Sun, 14 Aug 2022 06:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:59 PM IST
सार
सुल्तानपुर में सर्विलांस टीम ने सात लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिन्हें संबंधित लोगों को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
संबंधित लोगों को वापस किए गए मोबाइल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में आए दिन लोगों के मोबाइल गुम होने की खबरें आती रहती है। सर्विलांस सेल ने 51 लोगों के मोबाइल को बरामद किया है। रविवार को एसपी ने पीड़ित लोगों को बुलाकर मोबाइल सेट उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
एसपी सोमेन बर्मा के पास अक्सर लोग कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मोबाइल खोने की शिकायत करते थे। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी। सर्विलांस सेल ने एक-एक कर 51 मोबाइल सेट बरामद किए।
विज्ञापन
रविवार को एसपी ने मोबाइल सेट धारकों को आईडी प्रूफ लेकर दफ्तर बुलाया और उन्हें देखने के बाद उनका मोबाइल सेट सौंप दिया। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेटों की कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन