फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   superviser killed in illicit relation

अवैध संबंधों में की गई थी सुपरवाइजर की हत्या

Fri, 15 Nov 2013 02:06 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Fri, 15 Nov 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
superviser killed in illicit relation

अवैध संबंधों के चलते सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर उदयभान सिंह (35) की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर पुलिस ने सुपरवाइजर हत्याकांड का खुलासा कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सुपरवाइजर की बाइक भी फन मॉल के पीछे से बरामद कर ली। आरोपी ने जुर्म कुबूलते हुए हत्या में अपने फूफा समेत दो और के नाम बताए हैं।
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर की मानें तो सुपरवाइजर का मुख्य आरोपी के चचेरी बहन से संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी सुपरवाइजर के न मानने पर आरोपी अपने सहयोगियों के साथ उसकी हत्या की साजिश रची और बहाने से उन्नाव के हसनगंज स्थित वन विभाग के जंगल ले गए और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ गोमती उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक, 14 दिन से गोमतीनगर से लापता सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर उदयभान सिंह (35) का शव बीते सोमवार को उन्नाव के हसनगंज स्थित जंगल में मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उदयभान की हत्या की पुष्टि हुई। तफ्तीश में पता चला कि, बीते 30 अक्टूबर को उदयभान सिंह काकोरी के कटौरा मजरा दौना निवासी सिक्योरिटी गार्ड दिलीप यादव के बुलाने पर काकोरी गया था।

तब से नहीं लौटा। पुलिस ने भाई वीरभान की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सुपरवाइजर की बाइक भी गोमतीनगर के फन मॉल के पीछे से बरामद कर ली।

पूछताछ में दिलीप ने कुबूला कि, अपने फूफा कालिका प्रसाद एवं साथी संतराम उर्फ कल्लू के साथ मिलकर सुपरवाइजर उदय की हत्या की। उसने बताया कि, उदयभान उसे उसका परिचय सिक्योरिटी एजेंसी में हुई।


इस पर उदय घर आने जाने लगा। इस दौरान उसने उसकी एक रिश्तेदार युवती को अपने जाल में फंसा लिया। कई बार उसे समझाया गया। मगर, वह नहीं माना और चोरी छिपे उससे मिलने लगा। तो हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed