{"_id":"30ccea7a5c5c4d5f68647b16188ea285","slug":"sucide-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही द़ुपट्टे से दंपत्ति ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही द़ुपट्टे से दंपत्ति ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीपुरम में शनिवार रात आपसी झगड़े के बाद पति-पत्नी एक ही पंखे में फंदे से लटक गए।
विज्ञापन
फंदा टूटने से पति गिर पड़ा जबकि पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने पति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
लखीमपुर के गोला गोकरन निवासी अभिषेक त्रिवेदी कैडिला कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है।
जानकीपुरम में सेक्टर एफ निवासी आशुतोष पांडे के मकान में किराये पर रहने वाले अभिषेक की पत्नी पूनम दो महीने पहले ही साथ रहने आई थी।
पूनम हरदोई के पिहानी क्षेत्र की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार शनिवार रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनीं, कुछ देर बाद झगड़ा शांत हो गया।
कमरे में जोर से कुछ गिरने की आवाज आने पर मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदार दौड़े। कमरे में झांकने पर पूनम फंदे से लटकी जबकि अभिषेक जमीन पर बेसुध पड़ा नजर आया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जानकीपुरम इंस्पेक्टर राम विशाल यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अभिषेक का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि जांच के दौरान उसके जहर खाने की भी जानकारी हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभिषेक और पूनम की शादी दो साल पहले हुई थी।
अभिषेक इस मकान में कई साल से रह रहा था। पढ़ाई भी उसने इसी मकान में रहकर की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।