फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students create ruckus at model shop

मुफ्त की बीयर न देने पर फायरिंग और बमबाजी

Fri, 23 May 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
students create ruckus at model shop

निरालानगर पुलिस चौकी के चंद कदम दूर बृहस्पतिवार रात मुफ्त

विज्ञापन
बीयर न देने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के एक छात्रनेता के समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और चार देशी बम फेंके।


रात साढ़े सात बजे लविवि के एक छात्रनेता के कुछ समर्थक निरालानगर पुलिस चौकी के पीछे बीयर शॉप पर पहुंचे।

सोनू के पैसे मांगने पर छात्रों ने गाली-गलौज करते हुए छात्र नेता द्वारा बीयर मंगाने की बात कही जिस पर बीयर शॉप मालिक ने इन्कार कर दिया।

उस समय तो छात्र लौट गए। मगर, थोड़ी देर बाद वह अपने साथियों के साथ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यही नहीं छात्रों ने शॉप में चार देशी बम भी फेंके।

फायरिंग की आवाज से इलाके में सन्नाटा पसर गया हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। न ही बीयर शॉप में कोई नुकसान हुआ। इन लोगों ने करीब बीस मिनट तक तांडव किया।

मगर, चंद कदम दूर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में इंस्पेक्टर हसनगंज दिनेश सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर की मानें तो जब तक पुलिस वहां पहुंची छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस वीयर शॉप मालिक सोनू जायसवाल की तहरीर पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed