{"_id":"028ceb239efef58adc154523c0a7c78f","slug":"student-murder-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेंसिक जांच से खुलेगा गन्ने के खेत में हत्या का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉरेंसिक जांच से खुलेगा गन्ने के खेत में हत्या का राज
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर में पांच दिन पहले लापता छात्र की गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पलिया देवापुर गांव में गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ तफ्तीश शुरू कर दी है।
दोस्तपुर थाने के कटघरापट्टी गांव निवासी मित्रसेन निषाद का पुत्र पंकज कुमार (11) पलिया देवापुर में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ता था।
एक नवंबर की सुबह वह स्कूल गया था। तीन बजे छुट्टी होने के बाद उसने साइकिल का पंक्चर बनवाया और घर के लिए चल पड़ा।
शाम तक स्कूल से नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला।
थक-हारकर परिवारीजनों ने दो नवंबर को थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पलिया देवापुर गांव के निकट गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा देखा। उसके गले पर चोट के निशान थे। कपड़े पर खून लगा था।
शव मिलने की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार ने शव की शिनाख्त पंकज कुमार के रूप में की। पंकज की साइकिल और बस्ता मौके पर नहीं मिला।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों के मुताबिक उनकी किसी से इस स्तर की रंजिश नहीं है कि कोई उनके बेटे की हत्या कर दे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी घर वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन