{"_id":"0257329ef1f1b9f156bb6bd1f1a26a31","slug":"sp-leader-shooted-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीःप्रापर्टी विवाद में सपा नेता को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीःप्रापर्टी विवाद में सपा नेता को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में बाबूपुरवा के बाकरगंज इलाके में रविवार देर शाम बाबूपुरवा वार्ड 96 के पार्षद मो. आरिफ के भाई और सपा अल्पसंख्यक सभा (ग्रामीण) के महासचिव जमील अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
सीओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जमील की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।जमील ने पुलिस को बताया कि वे नई मस्जिद के पास अपने मोहल्ले में सात आठ लोगों के साथ सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे हुए थे,तभी मुंह पर कपड़ा लपेटे दो लोग आए और उनकी ओर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
झुकने की वजह से गोली पीछे के हिस्से में सिर और गर्दन के बीच लगी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जमील को लेकर थाने आ गई। जमील ने पुलिस को बताया कि उनके मकान को लेकर पारिवारिक व किराएदार से विवाद चल रहा है। प्रापर्टी के विवाद में ही उन पर हमला हुआ है।
विज्ञापन