फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sipahi suspended for molesting a woman in Ayodhya.

Crime against woman: नशे में धुत होकर युवती से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित, जांच में पाया गया दोषी

Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 May 2022 12:23 AM IST
सार

अयोध्या के अंगूरीबाग में युवती से अभद्रता करने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पहले तो स्थानीय पुलिस मामले को झूठा बताती रही, लेकिन बाद में किरकिरी होने पर एसएसपी ने सख्ती दिखाई।

विज्ञापन
sipahi suspended for molesting a woman in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली नगर के अंगूरीबाग कॉलोनी के निकट सोमवार को एक युवती से अभद्रता करने के आरोपी सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही घटना के समय सादे कपड़ों में था और नशे में धुत था। एसएसपी ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर कोतवाली में तैनात सिपाही सुधीर यादव की यलोजोन ड्यूटी में लगाई गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरीबाग के पास सोमवार रात करीब आठ बजे एक गुमटी के बगल में वह नशे की हालत में लघुशंका कर रहा था। इस बीच पास में रहने वाली एक युवती दुकान से दूध लेने आई थी और वहां से गुजर रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती को देखकर सिपाही ने अभद्रता शुरू कर दी। उसकी हरकतें देख जब युवती वहां से जाने लगी तो सिपाही उसका पीछा करने लगा। स्थानीय लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया। मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी भी हुई। पहले तो स्थानीय पुलिस मामले को झूठा बताती रही, लेकिन बाद में किरकिरी होने पर एसएसपी ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने जारी बयान में कहा कि सिपाही सुधीर यादव लघुशंका कर रहा था। इस बीच युवती उधर से गुजर रही थी। आरक्षी नशे की हालत में था। युवती ने आरक्षी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। रिपोर्ट आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed