फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sexual harassment charge on former minister of Uttar Pradesh.

सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पांडेय पर यौन शोषण का आरोप

Sat, 01 Jul 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment charge on former minister of Uttar Pradesh.
तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन - फोटो : amar ujala

अयोध्या के पूर्व विधायक व वन राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने व अन्य लोगों से कराने का गंभीर आरोप लगा है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश पाराशर ने अर्जी को बतौर प्रकीर्ण वाद दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने कोतवाली नगर से 5 जुलाई को रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


मामला डेढ साल पहले का है। नगर कोतवाल प्रमोद पांडेय का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता की ओर से दायर अर्जी के हवाले से अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की एक किशोरी के अपहरण हुआ व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज हुई थी। अभी तक किशोरी मिली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी नहीं मिलेगी पांच लाख रुपये ले लो

sexual harassment charge on former minister of Uttar Pradesh.
demo pic

नवंबर 2015 को दोपहर 2 बजे मोबाइल पर कॉल कर खुद को तेज नारायण पांडेय बताते हुए किशोरी के पिता को अपने आवास पर बुलाया।

आवास पर पहुंचे तो पवन ने कहा कि किशोरी नहीं मिलेगी पांच लाख रुपये ले लो। पिता ने शिकायत करने की बात कही तो पवन व इमरान, यूसुफ, राजू व उसकी बेटियां शमराह फातिमा ने उसे मारा पीटा।

आरोप बेबुनियाद, हमने लापता होने पर की थी मदद : पवन
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि पीड़िता के पिता की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। किशोरी के लापता होने पर पीड़ित पिता की हमने कोतवाली से लेकर एसएसपी तक मदद की थी। यौन शोषण आदि का आरोप भाजपा नेताओं के शह पर फर्जी तौर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed