फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Serial killer charged with video call from prison

जेल से वीडियो कॉल करके रंगदारी वसूल रहे सीरियल किलर भाई

Mon, 18 Mar 2019 01:21 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Mon, 18 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Serial killer charged with video call from prison
किलर रुस्तम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सीरियल किलर रुस्तम की वीडियो क्लिप वायरल होने के साथ खुलासा हुआ कि रुस्तम और उसके दोनों भाई सलीम व सोहराब लोगों को वीडियो कॉल करके गुर्गों के जरिये रंगदारी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


सीरियल किलर के शूटरों की प्रताड़ना का शिकार बने चौक के व्यापारी ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि हाता नूरबेग बीबीगंज निवासी व्यापारी हारुन खान ने चिनहट के मीसम खान, ठाकुरगंज की कैंपबेल रोड निवासी फरहान, बिल्लौचपुरा के बउद्दीन और आलमीन उर्फ माया व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, लूट, रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हारुन का कहना है कि मीसम खान ने दो मार्च की रात उसे फोन करके मोबाइल फोन ठीक कराने के बहाने क्लार्क अवध होटल के पीछे बुलाया। हारुन अपने दोस्त अली के साथ बाइक से पहुंचा। वहां पहले से मौजूद मीसम ने साथियों की मदद से दोनों दोस्तों को उठाकर गाड़ी में लादा। दो गुर्गे हारुन की बाइक लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने चिनहट स्थित आवास पर ले जाकर दोनों की पिटाई की। हारुन की जेब से 38 हजार और अली से 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बंधक बनाकर बेतहाशा पीटा। कनपटी से पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये नकद की रंगदारी मांगने के साथ तीन आईफोन व तीन सिमकार्ड देने को कहा।

हिदायत दी कि पुलिस से शिकायत पर जेल से शूटरों को भेजकर पूरे परिवार की हत्या करा देंगे। प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
पड़ताल में खुलासा हुआ कि मंडोली जेल में बंद सीरियल किलर सलीम, रुस्तम और सोहराब द्वारा मोबाइल फोन का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने के साथ लोगों को वीडियो कॉल करके गुर्गों के जरिए रंगदारी वसूली जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल रुस्तम की वीडियो क्लिप की छानबीन के बाद पुलिस अफसरों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और दिल्ली के जेल अधिकारियों के जरिये तीनों अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच पुलिस ने सीरियल किलर भाइयों द्वारा राजधानी के बड़े व्यापारियों से रकम वसूले जाने का ब्योरा एकत्र किया है। तीनों भाइयों के नेटवर्क का पता लगाकर उनके गुर्गों की धरपकड़ के साथ शिकंजा कसा जा रहा है।

गिरोह के सभी बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीरियल किलर गिरोह से जुड़े विशाल भारती, नीतेश जायसवाल, इरफान कुरैशी और संजू कालरा को विगत दिनों गिरफ्तार किया गया था। गैंग चार्ट तैयार कराया जा रहा है। चारों की हिस्ट्रीशीटर खोलने के साथ गिरोह पंजीकृत किया जाएगा। इसके अलावा मीसम खान, फरहान व कई अन्य गुर्गों को चिह्नित करके सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अनेक मोबाइल फोन सर्विलांस पर हैं।  

 
सीरियल किलर की दुकान का प्रबंधक था शूटर
विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाई सलीम व सोहराब के साथ लंबे समय से जेल में बंद रुस्तम ने जूते की दुकान खोली थी और अपने शूटर विशाल भारती को प्रबंधक बनाया था। जूते के व्यवसाय के बहाने वह रुस्तम के इशारे पर लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूल रहा था। इसी तरह सलीम के बहनोई नदीम पर भी पुलिस की नजर है। गिरोह को खत्म करने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed