फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schoolgirl molested

शोहदे को सबक सिखाने पहुंची छात्रा पिटी

Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl molested

कॉलेज में साथ पढ़ने वाले छात्र की हरकतों से तंग छात्रा सबक सिखाने के इरादे से शनिवार शाम साथियों के साथ उसके घर जा पहुंची। हालांकि मामला उल्टा पड़ गया और मोहल्ले के लोगों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान जींस और टी-शर्ट पहने छात्रा से अभद्रता भी हुई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बचाया। इस दौरान उसके दो साथी भाग निकले, जबकि दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। विभूतिखंड के रोहतास एन्क्लेव निवासी किशोरी एचएएल इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि बीते करीब छह महीने से साथ ही पढ़ने वाला किशोर उससे छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी निर्माण निगम में ठेकेदार का बेटा है। छात्रा व क्लास के अन्य साथियों के चेताने के बावजूद छात्र ने हरकतें बंद नहीं की। पीड़ित के अनुसार कॉलेज के साथ ही फोन पर भी परेशान करता था। जानकारी पर साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों के धमकाने पर कॉलेज में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजिज आकर छात्रा ने सबक सिखाने की ठानी और शाम करीब करीब पांच बजे चार सहपाठियों के साथ उसके घर जा पहुंची। धमकी। आरोप है कि घर में घुसकर शोहदे को पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने ठेकेदार को फोन कर बेटे की पिटाई की सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने छात्रा और उसके साथियों को दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। छात्रा की तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे की करतूत सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान मोहल्ले के दर्जनों लोग जुट गए और छात्रा व उसके साथियों को घेरकर पीटने लगे। चारों तरफ से घिरी छात्रा से अभद्रता शुरू हो गई।

आरोपी का पिता भी अभद्रता करते हुए धमकाता रहा। सूचना पर दरोगा मनोज कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा व उसके साथियों को छुड़ाया। इस बीच छात्रा की बहन भी पहुंच गई। बहन और उसके साथियों को थाने ले जाते देख दरोगा से नाराजगी जताने लगी।


किसी तरह समझाने के बाद पुलिस सबको थाने लाई। छात्रा की स्कूटी भी थाना लाई गई। छात्रा का कहना था कि ठेकेदार का बेटे की हरकतों से परेशान होकर शिकायत करने गई थी, जहां मारपीट शुरू हो गई। हालांकि बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed