फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salesmen robbed

पैदल आया और गहनों से भरा बैग छीन, हुआ गलियों में गुम

Wed, 13 Nov 2013 11:10 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
Salesmen robbed

गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित जैनिस हॉस्पिटल के सामने सोमवार दोपहर बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से जेवरात से भरा बैग लूट ले गया।

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश पैदल ही गलियों में गुम हो गया। गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई।

बैग में दो लाख कीमत की तीन सोने की चेन थीं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी विनायक महेंद्रा की मकान में ही ज्वैलर्स शॉप है। इसमें मैनेजर समेत 12 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

विनायक के अनुसार पास में ही रहने वाले एक पुराने ग्राहक ने सोने की चेन खरीदने की इच्छा जताई।

इस पर दुकान में काम करने वाले आशीष वर्मा को तीन सोने की चेन देकर भेजा था। त्रिवेणीनगर निवासी आशीष पैदल ही बैग में चेन लेकर जा रहा था।

पढ़ें- अदालत में पति पर ही लगाया रेप का आरोप

जैनिस हॉस्पिटल के पास अचानक एक बदमाश ने पेट में तमंचा सटाकर धमकाते हुए बैग छीना और गलियों में दौड़ लगा दी।

सकते में आया आशीष भी शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा लेकिन बदमाश फरार हो गया। लूट की जानकारी मिलते ही विनायक ने पुलिस को सूचना दी।

सीओ सीओ गोमतीनगर विद्या सागर मिश्र, एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह फोर्स समेत मौके पर पहुंचे।

पढ़ें- नौकरी तो नहीं मिली पर छह लाख लुट गए

घेराबंदी कर तलाश के बावजूद लुटेरे का सुराग न मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। एसओ गोमतीनगर का कहना है कि बदमाश के पास तमंचा नहीं था, उसने सेल्समैन को धक्का देकर बैग छीना था।

लुटेरे की हरकत जैनिस हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज से लुटेरे का हुलिया निकाल लिया है।

मुखबिरी पर वारदात, 25 नंबर सर्विलांस पर
पुलिस के अनुसार लूट सटीक मुखबिरी पर की गई है। मुखबिरी करने वाला कोई ही करीबी है।

इस पहलू को ध्यान में रखते हुए शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में पड़ताल की जा रही है।

साथ ही, इस बात की जानकारी की जा रही है कि ग्राहक को जेवरात दिखाने जाने की जानकारी और किसे-किसे थी।

पुलिस ने 25 से अधिक सेलफोन नंबर सर्विलांस पर लिए हैं। वारदात के एक घंटे पहले और उसके बाद की गई कॉलों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed