फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in hasanganj in Lucknow.

लखनऊ के एक धर्मस्थल में जबरदस्ती घुसने पर बवाल, दोनो गुटो को दी गई हिदायत

Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
ruckus in hasanganj in Lucknow.
बवाल के बाद तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक धर्मस्थल परिसर में तीन युवकों के जबरन घुसने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी लेकर पहुंचे सीओ ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर हालात काबू में किए। दोनों गुटों के लोगों को हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


सीओ महानगर अनुराग सिंह ने बताया कि मशालची टोला स्थित नानक शाही मठ में दूसरे गुट के तीन युवकों के जबरन घुसने को लेकर तनातनी हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी भनक लगने पर आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


धर्मस्थल में जबरन घुसने के आरोपी लालबाग निवासी फैजान, गुजरात के मूलनिवासी शाह सरफराज और कानपुर के उबेद को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू की गई। मठ के बाबा धर्मेंद्र दास ने कहा कि भागवत कथा के दौरान धर्मस्थल परिसर में तीन गाड़ियों से कुछ संदिग्ध लोग जबरन घुसे और जायजा लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद तीनों आरोपी गेट पर खड़े पीएसी के जवानों से लड़-झगड़कर जबरन घुस आए। कथा सुन रहे श्रद्धालुओं को हमले का अंदेशा हुआ और घेराबंदी करके तीनों को पकड़ा गया।

युवकों ने दी सफाई

ruckus in hasanganj in Lucknow.

मठ के सामने स्थित मकान में रहने वाले छात्र मोहसिन ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार को एक सांड के हमले से वह घायल हो गया था। तीनों सहपाठी उसकी खैर खबर लेन आए थे। इलाके की जानकारी न होने की वजह से वह मठ के भीतर चले गए थे।

पीएसी के जवानों द्वारा रोकने के बावजूद धर्मस्थल में घुसने के सवाल पर तीनों युवक सफाई देने लगे। उन्होंने धर्मस्थल में मौजूद लोगों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों से तहकीकात के बाद सीओ ने एसएसपी को मामले की विस्तृत जानकारी दी।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि  इलाके में पहले भी दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से धर्मस्थल पर पीएसी तैनात है। दूसरे गुट के तीन युवकों द्वारा जबरन घुसने पर तनातनी हुई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए। इलाके में सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed